धामी सरकार का एक्शनः पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की कार्यशाला से नदारद रहने वाले 17 अफसरों पर काईवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने शिक्षा विभाग के सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम श्री स्कूलों को लेकर हुई कार्यशाला से नदारद रहने वाले 5 सीईओ, 12 बीईओ पर कार्रवाई की गई है। डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी 17 अफसरों को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।

कार्यशाला छह से आठ मई तक देहरादून में हुई थी। केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार सभी शिक्षा अफसरों का आना अनिवार्य था। डीजी का कहना है कि कार्यशाला से गैरहाजिरी विभागीय कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की छवि भी धूमिल हुई है। इस पर इन सभी पर शनिवार को कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें -   अपरा एकादशी 2026: भगवान विष्णु की पूजा कर इस दिन कर लें ये अचूक उपाय

इन पर हुई कार्रवाई
सीईओः अंबादत्त बलोदी अल्मोड़ा, गजेंद्र सौन बागेश्वर, अशोक कुमार जुकारिया पिथौरागढ़, कुंवर सिंह रावत यूएस नगर, जगमोहन सोनी नैनीताल।
बीईओः हरेन्द्र शाह, डीसी सती, हेमलता गौड़, अयाजुद्दीन, कैना, सुलोहिता नेगी, दीप्ति यादव, गणेश ज्याला, अतुल सेमवाल, मोनिका बम, दमयन्ती रावत, पूनम चौहान।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440