समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। राज्य सरकार द्वारा पूर्व जारी गाइडलाइन में संशोधन किया है। जिसमें 21 मई को अब दुकानें खुलने का समय तीन घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे का आदेश जारी किया है। जिसमें राशन, किराने तथा जनरल स्टोर की दुकानें शामिल है। साथ ही इस बार बुकसेलर की दुकानों को भी छूट दी है।

उक्त आदेश को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में राशन की दुकानें किराने के सामान की दुकानें एवं जनरल स्टोर के साथ बुकसेलर की दुकानों को भी 21 मई को प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक खोलने के निर्देश जारी किये है।
आपको बता दें कि पूर्व में शासन द्वारा 21 मई को केवल 7 से 10 बजे तक ही किराना व राशन की दुकानों खोलने की अनुमति थी। लेकिन गुरूवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश द्वारा जारी आदेश के अनुसार 21 मई को दुकानें खुलने का समय तीन घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे कर दिया है। जिसमें राशन, किराने, जनरल स्टोर तथा बुकसेलर की दुकानें शामिल है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


