रामनगर में भाजपा के चिन्तन शिविर में होगी सेवा कार्याे पर चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर (कुलदीप अग्रवाल)। भाजपा के रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में कोविड के खिलाफ रणनीति और सम्भावित तीसरी लहर को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चिंतन शिविर में 2022 के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसमें राज्य में सम्भावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयरियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वहीं सेवा ही संगठन के कार्यों पर चर्चा और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन ने कोरोना के दौरान सेवा ही संगठन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में जरुरतमन्दो तक पहुँँचकर उनको हर तरह से लाभ पहुचाया है। इसमें प्रदेश भर के सभी जिलों में स्थापित कॉल सेंटर बूथ स्तर तक जुड़े रहे तो अस्पतालो में लोगों को बेड, आक्सीजन सिलेण्डर और ब्लड कैंप लगाए गए। भविष्य में और अधिक प्रयास करने होंगे और तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। शिविर में कोविड काल के दौरान होने वाले उप चुनाव और आगामी चुनाव पर रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरान कोविड के संक्रमण के प्रसार रोकने के लिए भी रणनीति पर भी विचार रखे जाएंगे। रोडमैप में जनहित के सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
शिविर में राष्ट्रीय महामंत्री संग़ठन श्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा बर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक,महामंत्री संगठन श्री अजेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत कर रहे हैं। शिविर 27 जून से 29 जून तक चलेगा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440