जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया हल्द्वानी महानगर के मतदान केंद्रो का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत हल्द्वानी के बनभूलपुरा, इन्दिरा नगर एंव नवीन मण्डी क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाऐं समान हेतु पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रो में मुख्य रूप से बिजली, पानी, शौचालय तथा रैम्प के साथ ही दिव्यांगजनों को लिए दी जाने वाली सभी सुविधाएं प्रत्येक बूथ पर की जाए। जिलाधिकारी ने हल्द्वानी स्थित रा.इ.का वनभूलपुरा, इन्दिरानगर एंव नवीन मण्डी मतदान केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान चल रहे मुख्य विकास अधिकारी व सिटी मजिस्टेªट को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के 635 मतदान केन्द्र के 1005 मतदेय स्थलों पर अभी से सभी सुविधाएंे दुरूस्त कर उन्हें सूचना से अवगत कराये।

उन्हांेने कहा कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान हेतु एक घण्टे का अतिरिक्त समय बढाया गया है। उन्होने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से सभी मतदाताओं एंव जनमानस को सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिकता में है और कोविड-19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से परिपालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि लोगो को जागरूक करने हेतु मास्क, सेनिटाईजर व सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है और इसके अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति लाठी, डडा, आग्नेयास्त्र, चाकू-तलवार, ईट, पत्थर, शस्त्र के अलावा एक साथ 5 व्यक्ति से अधिक का जमावड़ा नही किया जायेगा। धारा 144 लागू होने के साथ ही यदि किसी व्यक्ति, समुदाय द्वारा इसका उल्लघ्ंान किया जाता है तो उसके खिलाफ, आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। बुधवार के रोज जनपद के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र वनभूलपूरा तथा इन्दिरा नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आम जनमानस को शातिं एंव सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबन्द रखे जाने पर बल दिया।

यह भी पढ़ें -   टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत

जिलाधिकारी के साथ विभिन्न बूथों के निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह समेत पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440