दीया चौधरी ने जीता नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस एकल अंडर -14 का खिताब

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हेरिटेज स्कूल, नार्थ कैम्पस, सहस्तरधारा रोड की 13 वर्षीय कु. दीया चौधरी ने नेशनल सीरीज गर्ल्स टेनिस अंडर -14 के खि़ताब पर गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से हरा कर कब्जा किया। पंजाब के जिला जालंधर मे आयोजित अंडर -14 आयु वर्ग की नेशनल सीरीज गर्ल्स सिंगल्स अंडर -14 के टेनिस टूर्नामेंट मे दीया चौधरी ने फाइनल मे अति उत्तम प्रदर्शन करते हुए गुजरात की शैवी दलाल को आसानी से 6-0,6-1से हरा कर खि़ताब पर कब्जा किया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व दीया अंडर -14 ऑल इंडिया टेनिस चौंपियनशिप पर कब्जा कर चुकी है। प्रतियोगिता मे पुरे भारतवर्ष के पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, वेस्ट बंगाल, मध्यप्रदेश, हैदराबाद आदि के 64 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। कु. दीया की इस शानदार उपलब्धि पर उसके कोच प्रीतम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीया ने पुरे टूर्नामंट मे शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खि़ताब पर आसानी से कब्जा किया। दीया अपने खेल के प्रति पूर्णरूप से समर्पित है एवं उसका भविष्य उज्ज्वल है। कु. दीया ने इस जीत का श्रेय अपने कोच प्रीतम सिंह को दिया। कु. दीया चौधरी कि इस उपलब्धि पर द हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी, श्रीमति सिद्धार्थ चौधरी, डायरेक्टर विक्रांत चौधरी, एसएस चौधरी, सेवा सिंह मठारु एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई देते हुए कु. दीया के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440