समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर बार मौसम बदलने में ऐसा होता है। इससे बचने के उपाय आपके ही रसोईघर में उपलब्ध हैं। उन घरेलू नुस्खों को अपनाकर डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं। इससे खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों को मात देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
काली मिर्च
सुबह गर्म पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाती है। खांसी के साथ बलगम आने पर देशी घी के साथ इसका आधा चम्मच पाउडर का सेवन लाभकारी है।
अदरक-नमक
अदरक गले के लिए उम्दा औषधि है। इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व गले तथा श्वास नली को साफ कर बलगम (कफ) बाहर निकालते हैं। अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके नमक मिलाकर खाएं। अदरक के रस से खांसी-बलगम से आराम मिलेगा, नमक से बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।
अदरक-तुलसी
तुलसी के पत्ते, अदरक और काली मिर्च से चाय पीने से खांसी-जुकाम में तुरंत आराम मिलता है। तुलसी-अदरक के रस में शहद मिलाकर सुबह-शाम सेवन से खांसी ठीक हो जाती है। रोगों से लडऩे की क्षमता विकसित होती है।
शहद-नींबू व इलायची
खांसी-जुकाम से निजात के लिए शहद, नींबू और चुटकी भर इलायची पाउडर मिलाकर सिरप तैयार कर लें। उसका एक-एक चम्मच तीन में चार बार सेवन करने से आराम मिलता है।
जायफल व सोंठ
जायफल और सोंठ (सूखी अदरक) को गाय के घी में घिसकर बच्चों को पिलाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। अत्यधिक खांसी आने पर जायफल को पीस शहद मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।
आंवला यानी अमृत फल
आंवला के एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक (इम्यूनिटी) क्षमता बढ़ाते हैं। विटामिन-सी शरीर का रक्त संचार बेहतर करता है। सर्दी-खांसी, गले में खरास व बुखार होने पर आंवले के रस का काढ़ा बनाकर पीना चाहिए, इसके एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी वायरल गुण से आराम मिलता है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी वायरल गुणों से भरपूर होती है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट्स तत्व बैक्टीरिया से बचाव करते हैं। हल्दी वाले दूध को पीने से सर्दी-जुकाम में तेजी से आराम मिलता है। हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
गिलोय
गिलोय का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह संक्रामक रोगों के अलावा बुखार, सर्दी-जुकाम ठीक करने के साथ ही खून भी शुद्ध करती है। इसके डंठल के टुकड़े करके उसका काढ़ा बनाकर पीना चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










