श्रावण माह 2024: सावन के दौरान सभी ग्रहों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगी परेशानियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सावन महीना के आने में कुछ ही दिन रह गए हैं। भगवान शिव को सावन का महीना बेहद प्रिय है। शिव भक्तों के लिए सबसे खुशी बात है कि सावन की शुरुआत सोमवार को सवार्थ सिद्धि योग के साथ होगी। ज्योतिष के अनुसार, इस बार नक्षत्र कई संयोग बना रहे हैं, इसलिए आने वाला सावन महीना खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि यह दुर्लभ घटना 72 साल बाद होगी। अगर आप सावन के महीने में कुछ खास चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं तो इससे नवग्रहों की शांति होगी और आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। क्योंकि 9 ग्रहों की मजबूती सुखी-जीवन सुनिश्चित करती है। आइए जानते है सभी 9 ग्रहों के लिए ग्रह शांति के कुछ उपाय के बारे में-

यह भी पढ़ें -   2 लाख का इनामी कुख्यात उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

सूर्य
अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपको पूरे सावन माह में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए।

चंद्रमा
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा नीच स्थिति में है तो आपको प्रतिदिन कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिव लिंग का अभिषेक करना चाहिए।

मंगल ग्रह
अपनी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए सावन के महीने में शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।

बुध
इस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आपको श्रावण मास में प्रतिदिन कच्चे दूध में पीले कनेर के फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना होगा।

बृहस्पति
यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब स्थिति में है तो आपको प्रतिदिन जल में पीला चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2024: घर में पीपल का पौधा उगने से लेकर कुत्ते का रोना, श्राद्ध पक्ष के पहले मिले ये संकेत तो रहें सावधान!

शुक्र
शुक्र धन और सौभाग्य का ग्रह है। कुंडली में इसे मजबूत करने के लिए आपको सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।

शनि
शनि के प्रकोप से बचने के लिए आपको अपनी कुंडली में शनि को प्रसन्न करना होगा। इसके लिए सावन के महीने में प्रतिदिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

राहु
राहु को प्रसन्न करना भी जरूरी है। इसके लिए आपको सावन के महीने में हर दिन शिवलिंग पर श्रावण भांग चढ़ाना होगा। आपको लाभ मिलेगा।

केतु
अगर आपकी कुंडली में केतु कमजोर है तो आप सावन के महीने में एक उपाय से इसे मजबूत कर सकते हैं। इसके लिए आपको शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाना होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440