कोविड बच्चों के ईलाज को चिकित्सक हो रहे प्रशिक्षित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशो ंके क्रम में डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय बच्चों की सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण कुमाऊं मंडल के सरकारी चिकित्सालयों में कार्यरत बाल रोग विशेषज्ञों तथा स्टाफ नर्साे को कोविड बच्चों के उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए एसटीएच की बाल रोग विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डा0 रितु रखोलिया ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के बाल रोग विभाग की तैयारियां पूर्ण है तथा बाल रोग विभाग द्वारा सम्पूर्ण कुमाऊ के सरकारी चिकित्सालयों के बाल रोग विशेषज्ञों को विगत 14 जून से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें अभी तक 03 चिकित्सक रुद्रपुर चिकित्सालय एवं 01 काशीपुर चिकित्सालय से हैं। चिकिसकों को कोविड के गंभीर बच्चों के उपचार के अलावा वेन्टीलेटर, वाई पेप, हाईफलो नोजल केन्यूला सी-पंप व अन्य उपकरण का संचालन तथा नवतात शिशुओं को कोविड हो जाने पर दी जाने वाली औषधियां तथा ईलाज के दौरान ऑक्सीजन की मात्रा का निर्धारण आदि से संबधित का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तथा इसके अतिरिक्त कुमाऊ क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत ऐसी स्टाफ नर्सेज जो बाल रोग विभाग व एन0आई0सी0यू0 में कार्यरत है उनको भी 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ-साथ स्टाफ नर्सेज कोे भी आई0सी0यू0 तथा एन0आई0सी0यू0 में भी ले जा कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहॉ पर उनको बताया जा रहा है कि कैसे आई0सी0यू0 व एन0आई0सी0यू0 का संचालन व प्रबंधन किया जाता है, क्योकि किसी भी रोगी के उपचार में स्टाफ नर्सेज की एक अहम भूमिका होती है। स्टाफ नर्सेज को वेंटीलेटर, वाई पेप, ऑक्सीजन में शिशु का प्रबंधन कैसे किया जाये तथा अन्य उपचार से संबधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में नर्सेज का दूसरा बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है जो महिला चिकित्सालय हल्द्वानी से आया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी इलायची बेहतर पाचन को बढ़ावा देती है, खांसी से राहत देती है और हृदय और श्वसन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाती है

डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय चिकित्सा अधीक्षक डा0 अरूण जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कोविड सस्पेक्टेड और कोविड संक्रमित होने पर बच्चों की देखभाल व उपचार का प्रशिक्षण सरकारी चिकित्सालय से आये चिकिसकों व नर्सेज को दिया जा रहा है। एन0आई0सी0यू0 (नियोनेटल इंटेसिव केयर यूनिट) और पी0आई0सी0यू0 (पीडियाट्रिक आई0सी0यू0) में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डा0 जोशी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण का कोविड बच्चो के उपचार में काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण 2 माह तक चलेगा। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 नूतन सिंह, डा0 रितु रखोलिया, डा0 प्रमोद प्रजापति, डा0 रूचि, डा0 गुरप्रीत, डा0 स्वाति, डा0 श्रद्वा द्वारा चिकिसकों व नर्सेज को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440