चाय के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन…

खबर शेयर करें

समाचार सच. स्वास्थ्य डेस्क। बहुत से लोग चाय के साथ अंडा या आयरन युक्त चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, चाय में टैनिन होता है और इसके साथ प्रोटीन या आयरन रिच फूड का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। सर्दी के मौसम में चाय लोगों के लिए एक टानिक की तरह काम करती है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक लोग कई बार चाय का सेवन करते हैं। यूं तो चाय का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है ही, साथ ही अगर इसके साथ लिए जाने वाले आहार पर यदि पर्याप्त ध्यान न दिया जाए तो इससे स्थिति और भी अधिक गंभीर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उन आहार के बारे में, जिनका सेवन चाय के साथ नहीं करना चाहिए।
आयरन व प्रोटीन को कहें नो: बहुत से लोग चाय के साथ अंडा या आयरन युक्त चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, चाय में टैनिन होता है और इसके साथ प्रोटीन या आयरन रिच फूड का सेवन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि टैनिन आयरन व प्रोटीन को अवशोषित कर लेता है। इस प्रकार उस भोजन में मौजूद प्रोटीन व आयरन शरीर को नहीं मिल पाता और जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।
खाने के साथ: अक्सर लोगों की आदत होती है कि वह अपने दिन की मील्स के साथ या भोजन करने के तुरंत बाद चाय का सेवन करते हैं। दरअसल, चाय की पत्तियां प्रकृति में अम्लीय होती हैं और यह प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे भोजन में मौजूद पोषक तत्व शरीर तक पहुंचने में तो बाधित होते हैं ही, साथ ही भोजन का पाचन भी सही तरह से नहीं हो पाता। इसके अतिरिक्त यह रक्त में शर्करा के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है।
खाली पीएं: चाय लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किस प्रकार की चाय पी रहे हैं। मसलन, अगर आप ग्रीन टी पी रहे हैं तो उसके साथ कुछ न लें। वहीं दूध वाली चाय के साथ एक.दो बिस्किट लिए जा सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440