समाचार सच, देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने नशा तस्करो पर बड़ी कार्यवाही करते हुये 113.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर नीरज सेमवाल के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं तस्करी/बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी/पतारसी करते हुए आज एक अभियुक्त अजीज पुत्र बाबू निवासी वार्ड नं0-13 गाँव मोह अब्बास नगर कस्बा बहेरी थाना बहेरी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष को आईएसबीटी महाराणा प्रताप पार्क के सामने पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 113.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है और मादक पदार्थाे की तस्करी, बिक्री करने के प्रयोजन से जा रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा अपराध सख्या 19/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















