समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर एक व्यक्ति को खुले में लोगों को शराब परोसना भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी तभी उन्हें ठंडी सड़क पर एक ठेले पर भीड़ दिखाई दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर खड़े लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पता चला कि एक व्यक्ति लोगों को शराब परोस रहा है। पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके पास से शराब बरामद हुई है। उसने अपना मनोज आर्या पुत्र त्रिलोक राम निवासी गाँधी आश्रम के पास फतेहपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










