टैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से चालक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। कोसी नदी खनन क्षेत्र से बजरफुट लेने गए एक युवक की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम भीमनगर बज्जरपट्टी निवासी हरदीप सिंह (24) पुत्र हरभजन सिंह इसी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर के एक स्टोन क्रशर स्वामी का ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कोसी नदी क्षेत्र के बंजरी गेट से बजरफुट लेने गया था।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026ः प्रथम दिन- मां शैलपुत्री की पूजा से होगी शुरुआत, जानिए पूजन विधि, महत्व और मंत्र

बताते हैं कि जब वह नदी से बजरफुट लेकर निकल रहा था तभी अधिक वजन होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित हो गई जिससे वह ट्रैक्टर की सीट से नीचे गिर गया और बजरफुट से भरी ट्राली के नीचे दब गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान आसपास काम कर रहे मजदूर मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र 2026, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और जरूरी नियम

उधर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। वह दो भाईयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। हरदीप सिंह की लगभग एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440