समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। रामनगर पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरुण कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनोज सिंह अधिकारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान निगम से कोसी नदी जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नशे के 35 इंजेक्शन बरामद हुए पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम परवेज पुत्र मौ0 अली निवासी- होली चौक बंबाघेर बताया। जिसके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी, विजेंद्र सिंह शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













