नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो स्मैक तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में नहीं थम रही मादक पदार्थों की तस्करी। पुलिस ने गश्त के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार काविड कर्फ्यू के अनुपालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस रात्रि गश्त पर थी इस दौरान उन्हें गोला बाईपास रोड स्थित ट्रचिंग ग्राउंड के पास दो युवक संदिग्धावस्था में खड़े नजर आये। जो पुलिस का वाहन देखकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 7.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई। तस्करों ने पुलिस को अपने नाम शाहदाब पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मौहम्मदी चौक व शाहरूख अली पुत्र शौकत अली निवासी नई बस्ती, काठगोदाम बताये। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह उक्त स्मैक गोपाल मंदिर के पास रहने वाले अब्दुल वहाब से खरीद कर लाये हैं। दोनों ने पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी हैं। तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई बलवन्त सिंह, कांस्टेबल अमनदीप सिंह, दिलशाद अहमद, छोटे लाल व सुरेन्द्र नैनवाल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440