हल्द्वानी में सोमवार की रात को बादल फटने से नाले ने दिखाया रौंद्र रूप, घरों में मलवा घुसा और कई वाहन क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सोमवार की रात को यहां आमखड़ी नाले ने जमकर तबाही मचाई। बारिश के बीच बादल फटने से नाले की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं घरों में मलवा घुस गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कुमाऊं में सोमवार की रात हुई बारिश से जमकर तबाही मची। इस बीच हल्द्वानी के आमखड़ी में बादल फट गया। इससे नाले की दीवार ध्वस्त होने के बाद पानी का सैलाब बह निकला। जिसने घरों की तरफ रूख कर लिया। इससे भारी मात्रा में मलवा कई घरों में भर गया। रात से ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव राहत कार्य में जुड़ गया है।

वर्तमान में जहां राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता की चौक बांट रहे हैं तो वही नगर निगम जेसीबी वह अन्य कर्मचारियों के माध्यम से सड़कों में आए मालवे की सफाई में लगा हुआ है। इसके अलावा प्रशासन ने पोकलैंड लगाकर नाले की दीवार को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर के सांवल्दे पंचायत उपचुनाव में नीना बेलवाल की जीत, कमल बेलवाल को 283 वोटों से हराया

तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव राहत कार्य पर जुटा हुआ है और घरों की और सड़कों की सफाई का काम चल रहा है साथ ही अब तक 86 परिवार चिन्हित कर चेक बांटे जा रहे हैं। सफाई में थोड़ा समय और लगेगा फिलहाल हालात नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440