क्षेत्र के ट्यूबवैल की मोटर फुंकने से क्षेत्रवासी पानी के लिए इधर उधर भटके

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नईबस्ती क्षेत्र स्थित ट्यूबवैल की मोटर फुंकने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासी पानी को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। उक्त मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब अली के हस्तक्षेप पर विभाग ने मोटर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
बनभूलपुरा के नईबस्ती स्थित ट्यूबवैल की मोटर बीते दिवस फुंक गई। इससे हजारों क्षेत्रवासियों के समक्ष पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी न आने के चलते लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोग काम काज छोड़कर पीने के पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि ट्यूबवैल की मोटर 6 माह के अंदर तीसरी बार फुंकी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ट्यूबवैल में घटिया क्वालिटी की मोटर लगाई जा रही है। जो बार-बार फुंक जा रही है। करीब 25 दिन पहले लगाई गई मोटर अब दूसरी बार फुंक गई है। इधर क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष महबूब अली ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और मोटर दुरूस्त करने को कहा। इस पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
इधर ट्यूबवैल की मोटर फुंकने पर जेई एमपी जोशी ने बताया कि मोटर दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन बार-बार हो रही विद्युत कटौती इसमें आड़े आ रही है। उनका कहना है कि यदि बिजली लगातार मिलती रहे तो काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अन्यथा शुक्रवार तक मोटर दुरूस्त होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440