उत्तरकाशी में अंधड़ के चलते जंगल की आग विकराल, विभाग के छूट रहे हैं पसीने

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखण्ड प्रदेश में जंगल की आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिनमें वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उत्तरकाशी में अंधड़ के चलते जंगल की आग विकराल हो गई। जिसे काबू करने में वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। टिहरी गढ़वाल के तिवाड़ गांव के जंगलों में भी आग लगी। चमोली में भी कई स्थानों पर जंगल की आग तेजी से फैल रही है।

प्रदेशभर में फायर सीजन में अभी तक 300 से अधिक घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि, सैकड़ों हेक्टयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। उत्तरकाशी जनपद में चले अंधड़ से जंगलों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण कई गांवों में अफरातफरी की स्थिति रही। ग्रामीण रात भर जाग कर गांवों की सीमा पर डटे रहे। जिससे गांवों को आग से बचाया जा सके। टौंस वन प्रभाग, अपर यमुना वन प्रभाग, उत्तरकाशी वन प्रभाग के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। तीनों वन प्रभाग में अब तक 100 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो गए हैं। बारिश न होने और लगातार गर्मी बढऩे के कारण भी आग तेजी से भड़क रही है। उधर, जनपद चमोली के बदरीनाथ वन प्रभाग के जंगलों में धधक रही आग से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। जंगल में आग की सूचना पर वन विभाग टीम हर संभव प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में स्कूल बंद, जानिए कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440