जनसंपर्क के दौरान पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे लोग, पूर्व सभासद सहित कई लोगों ने ली सदस्यता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने सोमवार को यहां तल्ली बमौरी, राजपुरा सब्जी मंडी, बद्री कंपनी एवं आनंद बाग में बैठक एवं जनसंपर्क किया। यहां आनंद बाग में आयोजित जनसभा में पूर्व सभासद दिनेश बिष्ट, प्रमोद भट्ट सहित कई लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में अधिकतर लोग कांग्रेसी थे।

भाजपा प्रत्याशी डॉ0 जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सदस्यता लेने वाले लोगों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील जनसभा में उपस्थित लोगों से की।

यह भी पढ़ें -   8 मार्च से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

डॉ0 जोगेंद्र रौतेला ने कहा जनसंपर्क एवं बैठकों में उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अपने सम्बोंधन में इस हल्द्वानी में अपने द्वारा शहर में किए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उनका कहना था कि मेयर रहते हुए उन्होंने अपने प्रयासों से इस हल्द्वानी शहर का विकास किया है। अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो वह इस हल्द्वानी शहर का समग्र विकास करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दूंगा।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जनसंपर्क एवं बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, रेनू अधिकारी, अजय राजौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति भट्ट, दिनेश रंधावा, प्रदीप जनोटी, नन्हे कश्यप, राजेंद्र सुयाल, प्रेम सिंह, अनूप टंडन, अरुण भट्ट सहित कई भाजपाई लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440