समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पुष्य नक्षत्र। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों की सूची में पुष्य नक्षत्र आठवें नंबर पर आता है। इसे नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि और राशि कर्क है। इस नक्षत्र के दौरान की गई पूजा सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आती है।
ज्योतिषी भूमिका कलम के मुताबिक साल के सभी पुष्य नक्षत्रों में कार्तिक पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका संबंध कार्तिक महीने के प्रधान देवता भगवान लक्ष्मी नारायण से है।
बहुत ही शुभ है पुष्य नक्षत्र
यह नक्षत्र इतना शुभ है कि इसमें शादी-विवाह को छोड़कर बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ काम किसी भी समय किया जा सकता है। जैसे- खरीदारी, निवेश और बड़े व्यापारिक लेन-देन।
- ऐसे में इस दिन सच्चे भक्ति भाव से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। शास्त्रों में साफ-सफाई को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना गया है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर घर की सफाई की जाए तो मां लक्ष्घ्मी खुश होकर घर को धन-धान्घ्य से भर देती हैं। घर के लोग अपने कामकाज में खूब तरक्की करते हैं, ढेर सारा पैसा कमाते हैं और उन्घ्हें समाज में हमेशा मान-सम्घ्मान मिलता है। साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहती है।
- पुष्य नक्षत्र की पूजा और कामों की सफलता के लिए और उसका पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए भी यह जरूरी है कि पूजा से पहले घर के एक-एक कोने की साफ-सफाई कर ली जाए।
- इसलिए अगर आप घर में समृद्धि, संपन्नता, धन, यश, वैभव और खुशहाली लाना चाहते हैं तो पुष्य नक्षत्र से पहले ही घर की सफाई कर लें। आज जरूरत की खबर में जानते हैं कि पुष्य नक्षत्र की पूजा को सफल बनाने और सुख-समृद्धि के रास्ते खोलने के लिए क्या करें।
- शुरुआत करते हैं घर की साफ-सफाई से। पहले ये समझ लेते हैं कि क्लीनिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- घर के मुख्घ्य द्वार से लेकर आखिरी दीवार तक पूरे घर की सफाई करें।
- सफाई के दौरान समय का भी ध्घ्यान रखें। कभी भी सुबह ब्रह्म मुहूर्त में घर में झाड़ू न लगाएं। सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के बाद घर की साफ-सफाई का काम न करें।
- दरअसल यह समय मां लक्ष्मी के घर में आगमन का भी होता है। इसलिए इस समय से पहले ही घर में झाड़ू-पोंछा कर लें। अगर आप इस समय सफाई कर रहे हैं तो कचरा बाहर न फेंकें।
- घर के हर कोने में, फर्नीचर के नीचे और सीधे न दिखने वाली जगहों की भी समय-समय पर सफाई करें क्घ्योंकि कोनों में देवी-देवताओं का वास होता है।
- घर के मंदिर और बालकनी को साफ रखें। छत पर कबाड़ इकट्ठा न होने दें।
- घर के सभी बाथरूम को भी साफ रखें। बाथरूम में गंदगी हो तो वह राहु को बिगाड़ती है। खराब राहु जीवन में कई परेशानियों का कारण बनता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















