दशहरा 2024: दशहरे के दिन करें ये विशेष उपाय अथवा टोटके, मिलेगा आशीर्वाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर बुराई का अंत किया था। ज्योतिष के मुताबिक दशहरे के दिन दसों दिशाएं खुली रहती हैं, इसलिए इस दिन की जाने वाली यात्रा शुभ फल देती है। जानते है दशहरे के दिन किये जाने वाले कुछ विशेष उपाय अथवा टोटकों के बारे में, जिससे पूरे साल आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

करियर में तरक्की के लिए दशहरे का उपाय
दशहरे के दिन यात्रा करने से करियर में तरक्की और सफलता प्राप्त होती है। कहते है, दशहरे के दिन सारी दिशाएं खुली रहती हैं, जिसकी वजह से यात्रा का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। यदि आप नए कारोबार की शुरुआत चाहते है, तो आज के दिन श्री गणेश कर सकते है।

सुखी जीवन के लिए दशहरे का उपाय
दशहरे के दिन पान खाने का विशेष महत्व माना गया है। शास्त्रों में पान को बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि, दहशरे के दिन पान खाने से घर-परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसलिए इस दिन पान का सेवन अवश्य करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा फैसला! बजट सत्र में 11 विधेयक पेश, ‘देवभूमि परिवार बिल’ से हर परिवार का बनेगा एक ही डेटा

दशहरे पर मंदिर में झाड़ू दान करने का महत्व
यदि आप जीवन में आर्थिक तंगी और धन हानि का सामना कर रहे हैं, तो दशहरे के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान अवश्य करें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां खत्म होती है और जीवन सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। ध्यान रखें दहशरे के दिन मंदिर में झाड़ू का दान शाम के समय ही करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440