गर्मी में खूब खाएं ककड़ी नहीं बढ़ेगा वजन, सेहत पर होंगे ये अद्भुत फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जब आपको भूख लगे तो आप ककड़ी का सेवन करें। इसमें पानी और फाइबर अधिक होता है और कैलोरी की मात्रा कम। आप जितना भी इसे खाएंगे वजन नहीं बढ़ेगा।
गर्मी के दिनों में ककड़ी का सेवन लोग अधिक करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पानी अधिक मात्रा में होती है और ये जल्दी पच भी जाती है। ककड़ी में कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम और मैग्नीशियम अधिक होता है। इसके सेवन से आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं। यह पेट के लिए काफी हेल्दी होता है। इसे खाने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। जानें, गर्मी के दिनों में ककड़ी खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं-
ककड़ी खाने के फायदे –
पाचन शक्ति मजबूत हो- यह पेट संबंधित रोगों से छुटकारा दिलाती है। पाचन शक्ति भी बढ़ाती है। इसके नियमित सेवन से आप कब्ज, सीने में जलन, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे।
कम करे वजन- जब भी आपको भूख लगे तो आप ककड़ी का सेवन करें। इसमें पानी और फाइबर अधिक होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। आप जितना भी इसे खाएंगे वजन नहीं बढ़ेगा।
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल रहे कंट्रोल में- हर दिन इसे खाने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य रहता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक हेल्दी फल है। इसे खाने से इंसुलिन का स्तर कंट्रोल में रहता है।
मजबूत होते हैं बाल- इसका नियमित रूप से सेवन करने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इसमें सिलिकॉन और सल्फर की मात्रा अधिक होती है, जो बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं। ककड़ी के जूस में गाजर और पालक का जूस मिलाकर पिएं। बाल जल्दी बढ़ेंगे। इसके रस से बालों को धोने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं।
स्किन रहे हेल्दी- यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो ककड़ी का एक टुकड़ा लेकर चेहरे पर रगड़ें। इससे चेहरे की चिकनाई दूर होगी। इसका रस चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। होंठ, हाथ-पैर कम फटते हैं और आपकी त्वचा कोमल और हेल्दी नजर आती है।
दिमाग को रखे कूल- ककड़ी के साथ इसके बीज भी फायदेमंद होते हैं। इसके बीज के सेवन से दिमाग की गर्मी दूर होती है। इसे खाने से चिड़चिड़ापन, उन्माद और मानसिक समस्याएं भी दूर होती हैं। दिमाग को कूल रखने के लिए इसके बीज को ठंडाई की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बढ़ती उम्र के लक्षण करे कम- इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे बी-कैरोटीन और ए-कैरोटीन, विटामिन सी, ए और ल्यूटिन होते हैं। शरीर में कुछ मुक्त कण होते हैं, जो कई रोगों और उम्र बढ़ाने की प्रक्रिया का मुख्य कारण होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व इन मुक्त कणों के खिलाफ सुरक्षात्मक ढाल की तरह काम करते हैं।
ब्लड प्रेशर रखे काबू में- यह पोटैशियम का एक बेहतर स्रोत है। पोटैशियम दिल के लिए जरूरी तत्व है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है और सोडियम के हानिकारक प्रभाव भी नियंत्रित होते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440