समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार बने घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। खराब मौसम के कारण विशेष रूप से छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियाँ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल हैं। इसी के चलते 5 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक जनपद नैनीताल में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिला अधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की सूचना समस्त पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक समय से पहुंचाई जाए। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा।
-प्रशासन की अपील है कि अभिभावक बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



