काढ़ा सेवा में एकल विद्यालय ने की सेवा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। संघ की प्रेरणा से विगत 48 दिनों से काढ़ा सेवा कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि के साथ एकल विद्यालय की प्रदेश महिला प्रभारी व टीम द्वारा कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों को काढ़ा पिलाया। आज की काढ़ा सेवा में उत्तराखण्ड एक विद्यालय की महिला प्रभारी श्रीमती मुन्नी जोशी, संस्कार शिक्षा प्रमुख मनीषा बिष्ट, गतिविधि प्रमुख कुलवीर व विद्यालय सोशल वर्कर्स का कार्य कर रही चम्पावत निवासी मीना कठायत द्वारा सेवा प्रदान की गयी। श्रीमती जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड में एकल विद्यालय चल रहे हैं जहां पर संस्कार शिक्षा व विवेकानंद की शिक्षा पर आधारित पढ़ाई कराई जाती है। एकल विद्यालय विश्व हिन्दू परिषद की भारत शिक्षा परिषद के अन्तर्गत कार्य करने वाली एक इकाई है जो सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में 3255 स्थानों में विद्यालय के माध्यम से कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440