बिजली विभाग ने चार लोगों के खिलाफ करवाया बिजली चोरी का मुकदमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने मौके पर तार व अन्य बिजली उपकरण भी बरामद हुए हैं। उपखंड अधिकारी विद्याभूषण जोशी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर थे इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कमलुवागांजा क्षेत्र में कुछ लोग बिजली की चोरी कर रहे हैं, सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब उन्हांेने उक्त क्षेत्र का दौरा किया तो वहां मोहन सिंह गैड़ा निवासी हरकपुर क्वीरा, बसंत जोशी पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी हरकपुर क्वीरा, ध्यान सिंह पुत्र गुसाई सिंह निवासी खुशालपुर और शेर सिंह और जमुना प्रसाद निवासी भरतपुर के यहां बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबिल आदि बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440