जिलाबदर होने के बाद भी घर में रह रहा अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाबदर होने के बाद भी घर में रह रहा अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मुखानी थाना पुलिस के अनुसार पृथ्वीराज थापा उर्फ पप्पू हड्डी पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी सद्भावना बिहार पीलीकोठी जिलाबदर अभियुक्त है। इसके बाद भी वह घर में ही रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सितम्बर 2021 से जिलाबदर है और रूद्रपुर में रह रहा था। कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440