2027 से पहले ही बीजेपी ने खोल दी परफॉर्मेंस स्क्रूटनी! प्रदेश महामंत्री परिहार का बड़ा बयान, बोल- टिकट उसी को… जो जनता की कसौटी पर खरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। 2027 के विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो चुकी है। भाजपा संगठन अब प्रदेश के सभी विधायकों की परफॉर्मेंस सर्वे की तैयारियों में जुट गया है। इसी बीच भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा कि टिकट का फैसला सिर्फ और सिर्फ परफॉर्मेंस पर होगा, पद या प्रतिष्ठा पर नहीं।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि पार्टी उन सभी बिंदुओं पर विस्तृत सर्वे करा रही है, जो किसी विधायक की कार्यकुशलता और जनता से जुड़ाव का असली पैमाना तय करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने क्षेत्र में कितना समय दिया? जनता के साथ उसका व्यवहार कैसा है? वह जनता की समस्याओं का समाधान किस स्तर पर कर पाया? जनता का उस जनप्रतिनिधि के प्रति रुझान कैसा है? विधायक का आचरण और संगठन के प्रति उसकी सक्रियता कैसी है? इन सभी पहलुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

कुंदन परिहार ने कहा कि वर्तमान में भाजपा के अधिकांश विधायक बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन पार्टी किसी भी सीट पर जीत को लेकर समझौता नहीं करती। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई विधायक सर्वे के पैमाने पर खरा नहीं उतरता, तो पार्टी उस सीट पर प्रत्याशी परिवर्तन पर विचार करती है। भाजपा में परफॉर्मेंस ही प्रमोशन है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

परिहार ने यह भी साफ किया कि भाजपा में परफॉर्मेंस सर्वे किसी निश्चित समय का इंतजार नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर दिन चुनाव जैसा वातावरण रहता है। इसलिए सर्वे सतत प्रक्रिया है। हर दिन देखा जाता है कि विधायक और कार्यकर्ता जमीन पर कितने सक्रिय हैं।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के काम में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब विकास कार्य धरातल पर पहुंचते हैं, तभी जनता का विश्वास बनता है। विधायक जनता के बीच कितना जाता है और उसने क्षेत्र में कितना विकास किया, यही उसकी रिपोर्ट कार्ड का सबसे बड़ा आधार बनता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440