समाचार सच, हल्द्वानी। अग्रवाल सभा की बैठक में बुधवार को नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग और महामंत्री आशुतोष अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का परिचय बताया कि कोषाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीयूष गोयल, रामकिशोर अग्रवाल, सचिव पद पर मनोज अग्रवाल, निशुल अग्रवाल, संजय गोयल, आय व्यय निरीक्षक विजय कुमार बंसल, संरक्षक मण्डल में भगवान सहाय अग्रवाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार अग्रवाल, वेद प्रकाश अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल को दायित्व दिया गया।
बैठक में दौरान अग्रसेन जयंती और अग्रसेन शोभा यात्रा पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग ने बताया कि इस वर्ष 29 सितंबर को हल्द्वानी में अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी और 1 अक्तूबर को कांता बैंक्वेट हॉल में अग्रसेन जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













