हल्द्वानी में गैंगरेप के फर्जी मामले का खुलासा, जानिए पूरा सच…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चलती कार में युवती के साथ हुए गैंगरेप का मामला फर्जी निकला है। पूरे मामले का एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए घटना को छेड़छाड़ से जुड़ा बताया है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती ने रविवार रात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह देर रात शादी समारोह में गई थी। जहां वापसी के दौरान कार सवार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले में पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पूरा मामला फर्जी निकला।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया पुलिस द्वारा पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे, युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला गैंगरेप जैसा सामने नहीं आया। जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवती के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की है।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

जहां चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ धारा छेड़छाड़ और अपहरण के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले में पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई बिना नंबर की कार को भी बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 नवम्बर 2026, गुरुवार | रमा एकादशी आज, लक्ष्मी-नारायण की पूजा से सुख-समृद्धि की कामना, जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440