समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर लालकुंआ क्षेत्र में बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश चंद दुम्का के नेतृत्व में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा की पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से किसानों पर सबसे बड़ी मार पड़ी है। किसान एवं गरीब पहले से ही बढ़ती महंगाई एवं गैस के दामों से परेशान है। सरकार कहीं पर भी आम जनता का संरक्षण करती हुई दिखाई नहीं दे रही है। इस कारण सरकार से आम जनमानस का भरोसा ऊठता जा रहा है।
मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में जिला महासचिव एवं विधान सभा कार्यक्रम समन्वयक उमेश कबडवाल, जिला महामंत्री डॉ० बालम सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल राजन दुर्गापाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जया कविदयाल, ग्राम प्रधान एवं बूथ अध्यक्ष हरेंद्र असगोला, पूर्व ग्राम प्रधान एवं बूथ अध्यक्ष बाला दत्त खोलिया, बूथ अध्यक्ष जीवन चंद दुम्का, बूथ अध्यक्ष दयाकिशन कविदयाल, बूथ अध्यक्ष हरीश चंद शर्मा, बूथ अध्यक्ष राकेश जोशी, ब्लॉक उपाध्यक्ष दया किशन बमेटा, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरीश सिंह बिष्ट, पूर्व महामंत्री किसान कांग्रेस रमेश चंद तिवारी, जिला प्रवक्ता कैलाश चंद बमेटा, ग्राम प्रधान एवं बूथ अध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष भास्कर भट्ट, बूथ अध्यक्ष खीमानंद दुम्का, बूथ अध्यक्ष कैलाश चंद दुम्का, बूथ अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, महिला सेवादल जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला जोशी, पीसी त्रिपाठी, उमेश चंद फुलारा, दिनेश बृजवासी, रविंद्र सिंह जग्गी, तुषार, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह जीना, मोहन सिंह बिष्ट, मुकेश दुर्गापाल, केशव दत्त कविदयाल, रमेश भट्ट (रामा), पूरन चंद्र, बसंत जोशी, खुशाल सिंह, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष गौलापार महेंद्र सिंह क्वीरा सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










