पुत्री की आत्महत्या पर पिता ने लगाया सहेली पर उकसाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामलीला मोहल्ले में होटल के कमरे में आत्महत्या करने वाली युवती के पिता ने उसकी सहेली पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ज्ञात हो कि बीती 18 अगस्त को रामलीला मोहल्ला स्थित एक होटल के कमरे में ठहरी वगबाड़ा रूद्रपुर निवासी 22 वर्षीय महिमा ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया था। इस मामले में अब युवती के पिता जगदीश राम ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उसकी सहेली पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं। उनका कहना है कि उसकी पुत्री जमतड़ी, अस्कोट में नाना के यहां रहती थी। जहां उसी गांव की एक महिला से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि उक्त महिला गलत कार्यों में संलिप्त है। वह उनकी पुत्री महिमा को भी उसी धंधे में धकेलने का प्रयास कर रही थी। इस बात की पुष्टि महिमा द्वारा आत्महत्या से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में किया गया है। निधि पर मानसिक रूप से प्रताड़ना करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440