महिला पार्षद ने लगाया क्षेत्र के युवक पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला पार्षद ने क्षेत्र के ही युवक पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। जबकि युवक ने भी पार्षद समेत दो अन्य महिलाओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नंबर 37 की पार्षद विद्या देवी पत्नी सुरेश चन्द्र ने कहा है कि वार्ड की उत्तरांचल कॉलोनी हिरपुर गांगू में निजी भूमि पर मोबाइल कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। इस पर वह जब वार्ता के लिए मौके पर पहुंची तो मनोज गोस्वामी पुत्र रमेश नाथ गोस्वामी निवासी मल्ला चौफुला अभद्रता पर उतारू हो गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। पार्षद ने आरोपी से जान माल का खतरा बताया है। वहीं मनोज गोस्वामी ने भी पार्षद के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि क्षेत्र में टावर के विरोध के दौरान पार्षद विद्या देवी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसके पुत्रों को गोली मरवाने की धमकी दी गई। पार्षद के साथ मौजूद अलका आर्य व भावना रावत द्वारा भी उसके साथ अभद्रता की गई। दोनों पक्षों ने पुलिस से एक-दूसरे पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में क्रास मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440