दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, शिक्षा मित्र और डिलीवरी ब्वॉय की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के रुद्रपुर में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में शिक्षा मित्र और एक डिलीवरी ब्वॉय की जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नई राईपुरी निवासी 40 वर्षीय परमेश्वरी, जो नजदीकी सरकारी स्कूल में शिक्षा मित्र के तौर पर कार्यरत थे, शुक्रवार शाम को अपनी बाइक पर साथी चंद्रपाल के साथ रंपुरा बस्ती आए थे। सुबह किसी काम से किच्छा हाईवे की ओर निकले थे कि लालपुर चौकी के पास उनकी बाइक, सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

यह भी पढ़ें -   दून अस्पताल में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक के कार्ड पर दूसरे का इलाज, दो पर मुकदमा

इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने परमेश्वरी और 20 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय आकाश गंगवार को मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर

घटना की सूचना पर लालपुर पुलिस ने जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है, और स्वजन रुद्रपुर पहुंचकर शोक में डूब गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440