गुजरात में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, गुजरात। बनासकांठा जिले में डीसा-ढुआ रोड स्थित दीपक ट्रेडर्स नामक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को एक भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि सटे हुए गोदाम की छत गिर गई और मलबा 200 मीटर दूर तक फैल गया। हादसे में मृत मजदूरों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

बनासकांठा के जिलाधिकारी मिहिर पटेल ने बताया कि फैक्ट्री संचालन, सुरक्षा मानकों और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में चुनावी रण का आगाज: उक्रांद ने 16 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, जागेश्वर में चाचा-भतीजे के बीच मुकाबले के आसार

प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या फैक्ट्री में अग्निशमन उपकरण उपलब्ध थे, और क्या यहां काम करने वाले मजदूरों के लिए बीमा सुरक्षा थी। चूंकि पटाखा फैक्ट्री में दारू पाउडर (गनपाउडर) का उपयोग किया जाता है, इसलिए इस तरह की जोखिमपूर्ण इकाइयों में श्रमिकों के लिए बीमा अनिवार्य होता है।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने फैक्ट्री मालिकों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440