हैवान बाप ने ली बेटे की जान, कुल्हाड़ी से कर दिए टुकड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। खटीमा में पिता ने अपने पुत्र की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर फरार आरोपि के विरुद्व हत्या की तहरीर दर्ज कर ली है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार खटीमा के मझोला गांव निवासी 27 वर्षीय हरीश कश्यप पुत्र हर प्रसाद गांव में ही समोसे व पकौड़ी का ठेला लगाता था। वह शुक्रवार को घर पर अकेला था, जब उसकी मां और बहन दिन में करीब दो बजे घर लौटे तो देखा कि हरीश कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। मां और बहन के रोने-धोने की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: द्वितीय दिन - माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा से होगी, जानिए पूजन विधि, महत्म और मंत्र

बच्चे के चाचा नेतराम की ओर से पुलिस को दी तहरीर में उन्होंनें बताया कि उन्होंने ही हरीश की बचपन से परवरिश की थी। जब वह बड़ा हो गया तो वह अपने माता-पिता के साथ मझोला चला आया। उसका पिता हरप्रसाद उससे काफी नाराज रहता था। दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। शुक्रवार को जब हरीश अपने कमरे में सो रहा था तभी उसके पिता ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा स्वजन के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि पिता हरप्रसाद ने ही अपने बेटे हरीश की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। वह घर से फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440