दो पक्षों में मारपीट, एक दूसरे के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवलचौड़ क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंप कर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में देवलचौड़ बंदोबस्ती रामपुर रोड निवासी सेना के जवान संजय पाठक ने कहा है कि बीती 7 जून की प्रातः पड़ोस में रहने वाली हेमा देवी, उसका पुत्र भानू सिंह, बहन शांति भंडारी, भतीजा सौरभ भंडारी कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर आ धमके और बेवजह उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। जब वह और उसकी पत्नी बीच बचाव को गये तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के आने तक आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये।
जबकि इस मामले में दूसरी तहरीर हेमा दरम्वाल की ओर से सौंपी गई है। आरोप है कि पड़ोसी रेखा पाठक, उसका पुत्र संजय पाठक, हिमांशु पाठक उससे बेवजह लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। जब बीते दिवस वह खेत से हटाए गए पत्थरों के बारे में जानकारी लेने उक्त लोगों के घर पहुंची तो संजय पाठक ने अपनी पत्नी ज्योति पाठक, भाई हिमांशु पाठक समेत अन्य लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440