समाचार सच, हल्द्वानी। फाईनेंस कंपनी कर्मचारी पर लाखों की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड फौजी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला, बिन्दुखत्ता निवासी रिटायर्ड फौजी देवी दत्त भट्ट द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहना है कि उसके पुत्र विपिन की हल्द्वानी की स्टेशन रोड में जागनाथ कलैक्शन नाम से दुकान है। उसने दो वर्ष पूर्व दुर्गा सिटी सेंटर स्थित आधार हाउसिंग कंपनी से 7.60 लाख का ऋण लिया। इसके ऐवज में कंपनी ने दुकान के कागजात बंधक रख लिए। लेकिन इस बीच स्वास्थ्य खराब होने के चलते विपिन ऋण जमा नहीं कर पाया। इस पर उसने अपने बैंक खाते से दो लाख की रकम निकाली और अपने पुत्र की दुकान में कंपनी के कर्मचारियों देवेश वर्मा व अजीत भारद्वाज को दे दी। इस पर देवेश ने यह कहा कि वह कंपनी में रकम जमा कराने के बाद उन्हें रसीद दे देगा। लेकिन देवेश ने आज तक यह रकम कंपनी में जमा नहीं कराई है। जब उसने इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की तो पता चला कि देवेश नौकरी छोड़कर जा चुका है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही रकम वापस की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















