समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल की चैन को तोड़ने के लिए लगाये गये कोविड कर्फ्यू में बाजार बंद होने के चलते व्यापारी समाज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करते हुए देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा ने कही। प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक में व्यापारियों ने थाली बजाकर अपना विरोध प्रकट किया। उनका कहना था कि कोविड कर्फ्यू में कई दिनों से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के चलते व्यापारियों की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है, अब व्यापारी को भविष्य में अपनी आर्थिक परिस्थिति को लेकर चिंता सताने लगी है। हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चौधरी, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर प्रिंस व युवा नगर महामंत्री विनोद कांडपाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के केस दिन प्रतिदिन कम होते जो रहे हैं ऐसे में सरकार को बाजार खुलवा कर व्यापारी वर्ग को राहत प्रदान करनी चाहिए जिससे उनकी आजीविका का रास्ता खुल सके।
प्रदर्शन करने वालों में देवभूमि व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष आसिम खान, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल साहू, अख्तर नईम, सचिन आहूजा, पारस सडाना, बसंतदीप सेठी, गोपाल बेलवाल, राहुल राठौर, जतिन अहूजा, अरमान आदि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










