Fire broke out in the transformer outside GIC Banbhulpura, there was a stir

समाचार सच, हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा (Government Girls Inter College Banbhulpura) के बाहर लगे ट्रांसफार्मर (Transformer) में अचानक आग (Fire) लग गयी जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनभूलपुरा के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे इंटर कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों व आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। साथ ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में क्षेत्र के लोगों ने सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य का कहना है कि कॉलेज के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से बच्चों को खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए प्रशासन व विद्युत विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















