पहले तो ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठगी, अब दे रहे है धमकी, आप भी रहे सावधान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार ठगों ने कनखल थाना क्षेत्र में एक युवक को ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की रकम ठग ली। अब युवक के मोबाइल फोन बंद होने पर उसकी पत्नी के नंबर पर कॉल कर धमकी दी जा रही है। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

पुलिस के अनुसार भगतराम निवासी गणपति धाम कॉलोनी कनखल ने शिकायत दी। बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके पुत्र अनिल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगाई और झांसे में ले लिया। उससे लाखों रुपये ले लिए गए। आरोप लगाया कि नौकरी के नाम पर भी हर महीने उसे मिलने वाली तनख्वाह हड़पी गई है। जब बार-बार अनिल से पैसे मांगे जाने लगे तो उसने अपना फोन बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

उसका नंबर बंद होने पर उसकी पत्नी का नंबर जुटाकर ठगों ने उसे कॉल करनी शुरू कर दी है। उसे फोन पर धमकी देकर पैसे की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440