पहले भरोसे में लिया, बाद में ले उड़ा लाखों रूपये व जेवरात, दुकानदार ने लगाया आरोप

खबर शेयर करें

First took the shopkeeper into confidence, later took away lakhs of rupees and jewelry

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वर्णकार ने युवक पर नकली जेवरात गिरवी रखने तथा उनके एवज में लाखों रूपये व जेवरात ले जाने की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोहरियासाल तल्ला, भगवानपुर रोड में श्री महालक्ष्मी ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाने वाले अजय वर्मा द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी दुकान में कुछ समय पहले अमर सिंह नामक व्यक्ति आया और उसने स्वयं को ब्लॉक चौराहे के पास किराए के मकान में रहता हूं बताया साथ ही उसने उसे भरोसे में लेकर कई बार आभूषण गिरवी रखे और पैसे लौटाकर उन्हें वापस भी ले गया। इस बीच अगस्त माह में उसने उसे अपनी बहन की शादी के लिए 27.5 लाख कीमत के कुछ जेवरात बनाने का ऑर्डर उसे दिया। साथ ही उसने उनके पास 19 लॉकेट गिरवी रखकर 16 लाख की रकम के अलावा उसके द्वारा दिये गये ऑर्डर के जेवरात भी ले गया। लंबे समय तक वापस न लौटने पर जब उसने इन लॉकेटों की जांच की तो वह नकली निकले। जिसमें वह हक्का बक्का रह गया उसने तुरन्त ही उक्त व्यक्ति के मोबाइल पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। तब उसे ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440