उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भूस्खलन से पांच की मौत, तीन लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में बारिश के बीच सोमवार देर शाम को बड़ा हादसा हुआ है। केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग के ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन की चपेट में आ गए। मलबे और पत्थरों के गिरने से ये यात्री फंस गए थे। उत्तराखंड के सोनप्रयाग में मंगलवार को भूस्खलन क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान मलबे से चार और शव निकाले गए, जिससे मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है। इसके अलावा, तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास भूस्खलन जोन में फंस गए थे। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर और मलबे के कारण यात्री फंस गए। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गोपाल (50) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड: छात्र संघ चुनाव में देरी को लेकर शासन सख्त, कुलसचिवों से मांगा लिखित स्पष्टीकरण

घायलों में जीवन तिवारी (60 वर्ष), मनप्रीत सिंह (30 वर्ष), और छगनलाल (45 वर्ष) शामिल हैं, जिन्हें सोनप्रयाग लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किलोमीटर आगे भूस्खलन क्षेत्र में पत्थर और मलबा गिरने से यात्री फंस गए थे। अन्य यात्रियों की तलाश की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप आज मंगलवार को तीन और शवों की खोज की गई।
इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन की ज़रूरत को एक बार फिर उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है ताकि किसी अन्य की जान बचाई जा सके।

      Ad Ad Ad Ad Ad

      सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

      👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

      👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

      👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

      हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440