समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अलसी एक आयुर्वेदिक औषधि है। भारत में प्राचीन काल से अलसी का सेवन बहुत सारे बड़ी बड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। अंग्रेजी में अलसी को फ्लैक्स सीड के नाम से जानते हैं। आम तौर पर भारत, अर्जेंटीना और अमेरिका में अलसी के बीजों की खेती होती है। स्वास्थ्य के अलावा अलसी के डोरी से रस्सी और मोटे कपड़े बनाए जाते हैं।
इसके अलावा अलसी के बीजों से तेल निकालकर उस तेल को वार्निशिंग, रंग, साबुन और पेंट बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा और भी अलसी के फायदे मौजूद है, जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है।
अलसी के बीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जैसे कि एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी हाइपरटेंसिव, कोलेस्ट्रॉल लोवरिंग इफेक्ट, एंटी डायबिटिक, एंटी थ्रोम्बिक और एंटीट्यूमर। अलसी में मौजूद इन गुणों के कारण आपके शरीर में बड़े-बड़े बीमारियां छूमंतर हो जाती है। इस वजह से आज के इस लेख के जरिए हम आपको अलसी के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में सभी जानकारी देने वाले हैं।
अलसी के फायदे
हृदय को रखें स्वस्थ
हमारे शरीर का सबसे अनमोल भाग हमारा हृदय होता है। इस वजह से हमें हमारे हृदय को हमेशा हेल्थी रखना चाहिए। अलसी के बीज में फ्लेक्स लिगनेन कंपलेक्स और सेकोआइसोलैरिकइरेसिनोल डाईग्लूकोसाइड मौजूद होते हैं। सेकोआइसोलैरिकइरेसिनोल डाईग्लूकोसाइड हमारे शरीर के अंदर ब्लड प्रेशर को कम करता है, जो कि हमारे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए काफी कारगर होता है।
डायबिटीज के लिए कारगर
भारत में किए गए एक स्टडी के अनुसार यह साबित किया गया है कि अलसी के बीच में मौजूद फैटी एसिड डायबिटीज मरीज के ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में सहायता करता है। जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया अलसी में ंदजप-कपंइमजपब गुण होता है और इसमें मौजूद फाइबर और म्यूसिलेज शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करता है।
ब्लड प्रेशर को रखें नियंत्रित
ब्लड प्रेशर के मरीज को बार-बार टेबलेट लेना पड़ता है। लेकिन टेबलेट हमेशा लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन इसमें कोई घबराने की बात नहीं है। क्योंकि कैनेडा में किए गए एक शोध के अनुसार अलसी के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड, लग्नेश और डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत प्रभावशाली होता है।
वजन घटाएं
आजकल बहुत सारे लोग अपने बढ़ते वजन के कारण हमेशा परेशान रहते हैं। और शरीर में वजन बढ़ने के कारण बहुत बड़ी बड़ी बीमारियां शरीर में घर कर लेती है। नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन द्वारा प्रकाशित की गई एक अध्ययन के मुताबिक अलसी के बीज में डाइटरी फाइबर होता है, जिसकी वजह से शरीर में मौजूद प्लाज्मा और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार होता है।
लिवर के लिए लाभदायक
अलसी के बीज के अंदर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड की मदद से फैटी लीवर डीजिज से जूझ रहे मरीज को ठीक किया जा सकता है। और यह दावा हम नहीं कर रहे बल्कि एनसीबीआई के एक शोध के अनुसार इसे साबित किया गया है कि रोजाना स्वास्थ्य खान-पान के साथ अलसी का सेवन करने से फैटी लिवर के मरीज को काफी राहत मिल सकती है।
कैंसर से करें बचाव
सेकोआइसोलैरिकइरेसिनोल नामक एक खास तत्व अलसी के बीज में पाया जाता है, जिसके कारण कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए यह अमृत से कम नहीं है। क्योंकि यह स्तन के कैंसर, गर्भाशय के कैंसर और स्पर्म ग्रंथ के कैंसर के जोखिम को कम करने में कारगर रहता है। क्योंकि उस तत्व के कारण अलसी एक औषधि बन जाती है।
अस्थमा से राहत
अस्थमा भी एक भयानक बीमारी है। लेकिन क्या आपको पता है न्यूयॉर्क मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए शोध के अनुसार जिस भी खाद पदार्थ में ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, उसे खाने के बाद अस्थमा से पीड़ित मरीजों को काफी लाभ पहुंचता है। इस वजह से अलसी के बीज का भी सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें ज्यादा ओमेगा 3 फैटी एसिड उपलब्ध है।
अलसी के नुकसान
- कुछ लोग पेट में मौजूद कब्ज से राहत पाने के लिए अलसी का सेवन करते हैं, लेकिन ज्यादा सेवन करने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है।
- जरूरत से ज्यादा अलसी का सेवन करने से हमारे आंतो में ब्लॉकेज हो सकता है और यह बहुत बड़ी बीमारी बन सकती है।
- दवाई के रूप में अलसी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो डायरिया और दस्त की स्थिति बन सकती है।
विशेषज्ञ का यह कहना है कि गर्भवती महिलाओं को भी अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे उन्हें गंभीर समस्या हो सकती है। - मासिक चक्र के दौरान या फिर खून पतला करने वाली दवा के साथ अलसी का सेवन से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
अलसी के उपयोग
- कुछ लोग सीधा अलसी का सेवन करते हैं। लेकिन अलसी को पाउडर बनाकर सेवन करने से इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व आपको मिल जाएंगे।
- 10 से 15 मिनट के लिए गर्म पानी में अलसी के बीजों को भिगोकर सेवन करने से इसका ज्यादा लाभ मिलता है।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमेशा अलसी के साथ खूब सारा पानी जरूर पिये। इसके अलावा आप लड्डू बनाकर भी अलसी खा सकते हैं।
अलसी खाने के क्या फायदे है?
अलसी के अंदर आयरन, प्रोटीन और विटामिन ठ 6 के तत्व होते हैं, जिनकी वजह से एनीमिया, ज्वाइंट पेन और ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए यह बहुत असरदार होता है। इसके अलावा बड़ी बड़ी बीमारियां जैसे कि कैंसर, अस्थमा और डायबिटीज से भी राहत मिलती है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



