समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। -मांगलिक और धार्मिक कार्य में अशोक के पत्तों का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है। आज भी शुभ कार्य के समय अशोक के पत्तों से बनी हुई बांधनवार दरवाजे पर बाँधी जाती है।
-पूजा में काम आने वाले कलश पर अशोक के पत्ते रखे जाते हैं। वास्तुशास्त्र के जानकारों के अनुसार अशोक वृक्ष का मानव की सुख समृद्धि पर गहरा प्रभाव होता है जो इस प्रकार है
- अशोक का पेड़ घर पर लगाने से तथा अशोक का पेड़ पानी से रोजाना सींचने से घर में कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। धन में वृद्धि होती रहती है।
- रविवार के दिन अशोक की जड़ को गंगाजल से अभिषेक करके तिजोरी में रखने से सफलता के द्वार खुल जाते हैं।
- मुश्किल कार्य पूरा होने की कामना में अशोक के पेड़ की जड़ को तांबे के ताबीज में भरकर विधिपूर्वक धारण करने से लाभ होता है।
- अशोक का पेड़ उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है तथा सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है।
- अशोक वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके मंत्रोच्चार करने से अभीष्ट फल प्राप्त होता है।
- अशोक वृक्ष में प्रतिदिन पानी डालने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं तथा सभी शोक दूर होते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












