गले की खराश से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं बदलते मौसम के साथ साथ लोगों को कई तरीके की समस्याएं भी हो रही हैं। जिसमें गले की खराश भी शामिल है। आप चाहें तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको गले की खराश की समस्या दूर करने के लिए घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे आपको काफी आराम मिलेगा। तो आइए जानते हैं। गले की खराश से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय।
इसके लिए आपको अदरक और शहद चाहिए होगा। यह दोनों ही चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। यह दोनों ही चीजें इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप इन दोनों चीजों की मदद से गले की खराश की दिक्कत से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस तरह से इस्तेमाल करना है।
विधी

  • इसके लिए आप सबसे पहले एक अदरक का टुकड़ा लें और उसे पानी में अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
  • इसके बाद अब अदरक के इन टुकड़ों को दो गिलास पानी में मिलाकर किसी बर्तन में उबाल लें।
  • इसे तब तक उबालें जब तक यह पानी एक गिलास न हो जाए।
  • अब पानी को छानकर एक गिलास में रखें और इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें।
  • अब आप इस पानी को धीरे धीरे पीते रहें। इसका सेवन करने के साथ-साथ आप इसी पानी से गरारे भी कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश की दिक्कत बहुत ही जल्द ठीक हो जाएगी।
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440