हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिस ब्रांडेड नमकीन और कचरी की 60 पेटियां की जब्त, एक्सपायरी डेट, उत्पादक का विवरण नहीं था अंकित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दीपावली पर्व में खपत बढ़ने के चलते बाजार में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिसके चलते हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने काशीपुर से लाई जा रही मिस ब्रांडेड नमकीन और कचरी की 60 पेटियां जब्त कीं, जिन्हें नष्ट कर दिया गया। इन उत्पादों के पैकेट पर आवश्यक जानकारी जैसे कि एक्सपायरी डेट, उत्पादक का विवरण आदि अंकित नहीं थे, जो नियमों के उल्लंघन का संकेत है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा की टीम ने लामाचौड़ में एक वाहन को रोका जिसमें यह सामग्री भरी थी। जांच में यह पाया गया कि माल यस फूड इंडस्ट्रीज, काशीपुर से हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा था। बिना जानकारी वाले करीब 5 हजार से अधिक पैकेट थे। इसके बाद फर्म के मालिक को बुलाकर सामान नष्ट कराया गया।

इस मामले में काशीपुर स्थित फर्म पर धारा 23 और 52 के तहत कार्रवाई की गई है और मुकदमा एडीएम कोर्ट में दायर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440