भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा नहीं रहे, लंबे समय से थे बीमार, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री पूरन चंद्र शर्मा (BJP former state president and former minister Puran Chandra Sharma) का आज मंगलवार 26 सितंबर को निधन हो गया। पूरन चंद्र शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूरन चंद्र शर्मा ने हल्द्वानी में अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। वरिष्ठ भाजपा के निधन पर पार्टी में शोक की लहर है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी समेत पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए और उनके परिजनों की प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड: तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंदा, चार की मौत

पूरन चंद्र शर्मा करीब 77 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे उन्होंने अपने निजी आवास अंतिम सांस ली। परिवार के मुताबिक पूरन चंद्र शर्मा का अंतिम संस्कार कल 27 सितम्बर को रानीबाग के चित्रशिला घाट पर किया जाएगा।

आपको बता दें कि पूरन चंद्र शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास मंत्री भी रहे है। पूरन चंद्र शर्मा की पत्नी का करीब 10 वर्ष पूर्व देहांत हो गया था। पूरन चंद्र शर्मा की एक बेटी है, जिनकी शादी हो चुकी है, जो इंजीनियर है। फिलहाल वो अपनी पिता के पास ही रहकर उनकी सेवा कर रही थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंडः होली की छुट्टी पर नया सरकारी फैसला, 2 मिनट में पढ़े पूरी खबर…

Former BJP state president and former minister Puran Chandra Sharma is no more, was ill for a long time, Chief Minister Dhami expressed grief

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440