पूर्व सभासद ने मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त को दिए 21 हजार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सभासद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शोभा बिष्ट के द्वारा उत्कृष्ट कर रही ‘मिशन हल्द्वानी कोरोना मुक्त’ को कोरोना वारियर्स की निस्वार्थ सेवा करने के लिए व उनके मिशन को आगे बढ़ाने हेतु 21 हजार रूपए का चैक प्रदान किया। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि सेवाभाव की भावना से इस मिशन द्वारा लॉकडाउन प्रारम्भ होते ही इनके द्वारा कोरोना वारियर्स को पानी की बोतल, काढ़ा, चाय व जरूरतमंदों को राशन का वितरण जैसे कायों को अंजाम दिया। हम सभी को इस संक्रमण काल में निर्धन व असहाय लोगों की किसी भी माध्यम से सहायता अवश्य करनी चाहिए। मिशन द्वारा आज सायं कोरोना वारियर्स को लेमन टी पिलाई गई। इस सेवाभाव में अमित गुप्ता, निहाल सक्सेना, राहुल राठौर, कृष्णा कफ्लटिया व आकिव शावेज प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440