पूर्व सांसद बलराज पासी ने किया जोगेन्द्र के लिये प्रचार, कहा-जनता देगी विकास की सोच रखने वाली भाजपा को वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सांसद बलराज पासी ने गुरूवार को हल्द्वानी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के लिये जनसंपर्क के माध्यम से कई क्षेत्रों में प्रचार किया और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर श्री पासी ने कहा कि जनता विकास की सोच रखने वाली भाजपा को ही वोट देंगी। उनका कहना था कि राज्य की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी। इस बार पूरा माहौल भाजपा का है। भाजपा अपना लक्ष्य साठ पार कर रही है।

यह भी पढ़ें -   ज़हर बनकर बिक रहीं दवाइयाँ: नकली दवा गिरोह पर एसटीएफ का शिकंजा, 3 और गिरफ्तार

पूर्व सांसद बलराज पासी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के साथ पालीशीट, सुभाष नगर, कुलयालपुरा में जनसम्पर्क किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील जनता की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने भी मतदाताओं से उनके द्वारा करवायें विकास पर मतदान करने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   जेईई मेन्स में जिज्ञासा गंगवार का कमाल, 99.36 पर्सेंटाइल से बढ़ाया विद्यालय का मान

जनसम्पर्क में नगर अध्यक्ष देवीदयाल उपाध्याय, संजय दुम्का, भुवन भट्ट, मीना गोस्वामी, राधा तिवारी, नरेन्द्र सिंह रोडो, विक्रम अधिकारी, आनन्द सिंह बेला, राजेन्द्र भाकुनी, योगेन्द्र परमार, रिकी जोशी, पार्षद डेविड, किशोर जोशी, विरेन्द्र देवपा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440