समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
माननीय प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और आदरणीय जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन परिचय और उनके उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया। नगर के विभिन्न वार्डों में भाजपा व मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि दी गयी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, महापौर नगर निगम जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री बहादुर सिंह बिष्ट, तरुण बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हरिमोहन अरोरा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, उपाध्यक्ष संजीव कुंवर, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, राहुल झिंगरन, मीडिया प्रभारी सीमा देवल, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश जोशी, नगर मीडिया प्रभारी मनीष पाल, नगर सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, वरुण देवल आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं भाजपा उत्तरी मंडल द्वारा भी सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान उनके द्वारा गरीबों को फल वितरण तथा गौ माता की सेवा हेतु गौ धाम में एक ट्रक भूसा भी दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नवीन पंत, ज्ञानेन्द्र जोशी, इंशात टंडन, हरीश पाण्डे, देवीदयाल उपाध्याय, भुवन भट्ट, गोपाल भट्ट, संजय दुम्का, दीप्ति चुफाल, पूनम जोशी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


