कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव नीरज ने कालाढूंगी विस से ठोकी ताल, दिया दावेदारी का आवेदन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। राज्य में जैसे-जैसे विधानसभा की चुनाव की तारीख नजदीक आने लगी है, वैसे ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। उम्मीदवार ने पार्टी से अपनी-अपनी दावेदारी करने लगे है। इस चलते कालाढूंगी विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं वर्तमान मे राजीव गाँधी पंचायतीराज के कुमाउँ मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने अपनी ताल ठोक दी है। शुक्रवार को उन्होंने स्वराज आश्रम हल्द्वानी में दावेदारी पेश कर अपना आवेदन पत्र जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया के समक्ष प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आपको बता दें कि श्री तिवारी लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों मे रहकर संगठन को मजबूती दिलाने के साथ-साथ सामाजिक संगठनों से जुड़ कर लोगों की सेवा में निरंतर जुटे हुए है। चाहे वह कोरोना काल का समय हो या क्षेत्र के कोई भी जनहित के मुद्दे हो वह दिन रात लोगों के साथ खड़े रहते है। श्री तिवारी पूर्व में सबसे कम उम्र के जिला पंचायत सदस्य रहे एवं भारी मतों से विजय हुए।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

श्री तिवारी ने कहा की जनता का अपार जनसमर्थन उनके साथ है, ऐसे मे अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास जताती है तो निश्चित ही कालाढूंगी सीट पर वह विजय होकर युवा होने के साथ साथ युवा विधायक बन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे एवं संगठन का उनके प्रति इस विश्वास को सफल बनाने में कामयाब होगें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440